Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 PM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर किये तबादले,कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का विवरण इस
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर किये तबादले,कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों का विवरण इस प्रकार है—

1. उपनिरीक्षक श्री रमेश सिंह जो वर्तमान में चौकी प्रभारी मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

2. उपनिरीक्षक श्री तरुण सिंह जो थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद पर कार्यरत थे, उनका स्थानांतरण कर उन्हें व०उ०नि० फर्रुखाबाद भेजा गया है।

3. निरीक्षक मंजेश सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर अपराध निरीक्षक थाना नवाबगंज बनाया गया है।

4. उपनिरीक्षक जसवीर सिंह को थाना फतेहगढ़ से हटाकर प्रभारी चौकी मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है।

5. उपनिरीक्षक अमल सिंह को थाना नवाबगंज से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

6. उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना शमसाबाद भेजा गया है।

7. उपनिरीक्षक उमेश कुमार को पुलिस लाइन से हटाकर थाना शमसाबाद तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार इन तबादलों का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना है। नए पदस्थापन से संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।