Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

फतेहगढ़,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आने वाले रिक्रूट आरक्षियों (जेटीसी/आरटीसी) के प्रशिक्षण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा, भोजनालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की
Share:
फर्रूखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फतेहगढ़,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आने वाले रिक्रूट आरक्षियों (जेटीसी/आरटीसी) के प्रशिक्षण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा, भोजनालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की दैनिक आवश्यकताओं, प्रशिक्षण गुणवत्ता और रहने-सहने की सुविधाओं का स्वयं जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आरक्षियों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ आवास, और प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

श्रीमती आरती सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों की किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस निरीक्षण से यह संदेश गया कि जिला पुलिस प्रशासन रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण और कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।