Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का गहनता से निरीक्षण
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का गहनता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 अपराधियों एवं अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की जानकारी ली तथा इनकी सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बीट प्रणाली की प्रभावी निगरानी, शस्त्रों के नियमित भौतिक सत्यापन तथा यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्र में नियमित गश्त करें, जनसंपर्क बढ़ाएं तथा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का सजगता से पालन करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से थाना स्टाफ में कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ और यह स्पष्ट संदेश गया कि कानून व्यवस्था में कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।