Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:लेखपाल संघ के तत्वावधान में तहसील प्रांगण में हुआ सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबे अधिकारी और कर्मचारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 जनपद की सदर तहसील में मंगलवार को लेखपाल संघ के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह 08 बजे से ही तैयारी शुरू हो गई थी। धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव के साथ 10 बजे विधिवत पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ। भक्तिमय माहौल में उपस्थित लोगों
Share:
फर्रूखाबाद:लेखपाल संघ के तत्वावधान में तहसील प्रांगण में हुआ सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबे अधिकारी और कर्मचारी।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 जनपद की सदर तहसील में मंगलवार को लेखपाल संघ के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह 08 बजे से ही तैयारी शुरू हो गई थी। धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव के साथ 10 बजे विधिवत पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ।

भक्तिमय माहौल में उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण ढंग से सुंदरकांड का पाठ सुना। भक्ति रस में डूबे लोग ताली बजाकर झूम उठे और "जय श्रीराम" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस आयोजन में तहसील एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी रजनीकांत, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, सदर अध्यक्ष महेश्वर सिंह, तहसील मंत्री अशोक त्रिवेदी, प्रमोद शुक्ला, प्रवीण दुबे, अजय सिंह उज्ज्वल, तथा क्षेत्र के कई अधिवक्ता और कर्मचारियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को जागृत करना था, बल्कि अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच सामूहिक एकता और सकारात्मक वातावरण को भी बढ़ावा देना था।