Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:रजपालपुर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं हेतु जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 ग्राम पंचायत रजपालपुर में बैंक ऑफ इंडिया, भटासा शाखा की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और री-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर एक विशेष जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Financial Inclusion Saturation Campaign के अंतर्गत ग्रामीणों में वित्तीय सशक्तिकर
Share:
फर्रुखाबाद:रजपालपुर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं हेतु जागरूकता शिविर का सफल आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 ग्राम पंचायत रजपालपुर में बैंक ऑफ इंडिया, भटासा शाखा की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और री-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर एक विशेष जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Financial Inclusion Saturation Campaign के अंतर्गत ग्रामीणों में वित्तीय सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, री-केवाईसी प्रक्रिया और नामांकन अद्यतन के महत्व को भी सरल भाषा में समझाया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़ सकें।

इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वी. डी. वर्मा और शाखा प्रबंधक श्री अर्पण दुबे स्वयं मौजूद रहे और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। वहीं, ग्राम प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह (रजपालपुर) एवं श्री गोविंद गंगवार (भटासा) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं से जुड़ने में गहरी रुचि दिखाई। शिविर की सफलता में बैंक मित्र विकास गंगवार, अनुज गंगवार, सुधीर कुमार, ऋषभ द्विवेदी, अंकित कुमार और विवेक कुमार का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।यह शिविर न केवल ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ, बल्कि भविष्य में और अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की राह भी प्रशस्त करेगा।