Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 PM
भारत

फर्रुखाबाद: कैप्टन बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल में छात्रों को साइबर अपराध व नए कानूनों की दी गई जानकारी।

फर्रुखाबाद, 04 दिसंबर 2025। आज राजेपुर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा कैप्टन बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल बदनपुर में बेहतर कानून व्यवस्था एवं जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नए कानूनों और मिशन शक्ति फेज-5 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्रों को बताया कि
Share:
फर्रुखाबाद: कैप्टन बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल में छात्रों को साइबर अपराध व नए कानूनों की दी गई जानकारी।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, 04 दिसंबर 2025।
आज राजेपुर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा कैप्टन बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल बदनपुर में बेहतर कानून व्यवस्था एवं जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नए कानूनों और मिशन शक्ति फेज-5 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्रों को बताया कि बढ़ते इंटरनेट उपयोग के साथ साइबर अपराध के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन सुरक्षा के नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। उन्हें सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत न करने, अपनी निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई।

इसके साथ ही तीन नए कानूनों— भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिका सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) —के मुख्य बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया गया, ताकि छात्र देश में लागू नई न्यायिक व्यवस्था को समझ सकें।

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था।

स्कूल प्रशासन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम से छात्रों में सुरक्षा संबंधी समझ बढ़ती है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं।