Tuesday, 15 September 2026 | 3:08 PM
भारत

फर्रुखाबाद:श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति फर्रुखाबाद नगर द्वारा 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को राम पगयात्रा का होगा आयोजन

राम कण, राम क्षण , राम शाम - भोर है । राम बुद्धि, राम शुद्धि, राम मन विभोर है ॥ राम स्वर्ग, राम मोक्ष, राम परम साध्य है । राम जीव, राम ब्रह्म, राम ही आराध्य है…… 20 जनवरी को निकलेगी राम पगयात्रा श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति फर्रुखाबाद नगर द्वारा 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को रा
Share:
फर्रुखाबाद:श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति फर्रुखाबाद नगर द्वारा 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को राम पगयात्रा का होगा आयोजन
Read in your preferred language.

राम कण, राम क्षण , राम शाम - भोर है ।
राम बुद्धि, राम शुद्धि, राम मन विभोर है ॥
राम स्वर्ग, राम मोक्ष, राम परम साध्य है ।
राम जीव, राम ब्रह्म, राम ही आराध्य है……
20 जनवरी को निकलेगी राम पगयात्रा श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति फर्रुखाबाद नगर द्वारा 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को राम पगयात्रा का आयोजन होगा। यह पदयात्रा स्वराज कुटीर से प्रारंभ होकर फब्बारा, लिंजीगंज, घुमना, नेहरू रोड चौक, स्टेट बैंक, नितगंजा से घुमना होते हुए पुनः स्वराज कुटीर तक जाएगी पदयात्रा में 1008 राम के स्वरूप सम्मिलित होंगे साथ ही पदयात्रा में नगर व जनपद के नागरिक व मातृशक्ति सम्मिलित होंगी। इसके लिए नगर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए जगह-जगह स्वागत होंगे, प्रभु की आरती होगी, यात्रा पर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा एवं यात्रा मार्ग सहित पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला अभियान समन्वयक डॉक्टर सुबोध वर्मा ने बताया कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में राम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है राम हमारी आस्था का केंद्र है राम भारत की आत्मा है राम भारत का प्राण है आज हम सब राम भक्त उत्साहित हैं।