Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : SDM की कार खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे

नवाबगंज : अनियंत्रित कार सड़क किनारे बिजली के खंभे में टकराने से उसमें सवार अतिरिक्त उपजिलाधिकारी व चालक बाल बाल बच गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। जनपद में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात नरेंद्र कुमार गुरुवार दोपहर बाद एक निजी कार से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। नवाबगंज फर्र
Share:
Read in your preferred language.

नवाबगंज : अनियंत्रित कार सड़क किनारे बिजली के खंभे में टकराने से उसमें सवार अतिरिक्त उपजिलाधिकारी व चालक बाल बाल बच गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। जनपद में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात नरेंद्र कुमार गुरुवार दोपहर बाद एक निजी कार से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। नवाबगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव बेग के सामने चालक कार से संतुलन खो बैठा। उसी दौरान अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गयी। कार बिजली का खंभा तोड़ती हुई सड़क किनारे खेत में घुस गई। जिससे वह बाल बाल बच गए। एकाएक धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने कार में फंसे उपजिलाधिकारी व चालक को बाहर निकाला। लोगों ने धक्का लगाकर खेत में घुसी कार को बाहर निकाला। कुछ देर बाद उपजिलाधिकारी कार में सवार होकर फर्रुखाबाद की ओर चले गए।

सवांददाता: सम्राट शाक्य