Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :आरसेटी में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक का दौरा, प्रशिक्षणार्थियों को दी सफलता की शुभकामनाएं।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 आरसेटी (RSETI) फर्रुखाबाद में बैंक ऑफ इंडिया, हरदोई अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री किरन पाठक द्वारा औचक दौरा किया गया। दौरे के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित "जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (ब्यूटी पार्लर)" प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रही 35 प्रशिक्षणार्थि
Share:
फर्रुखाबाद :आरसेटी में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक का दौरा, प्रशिक्षणार्थियों को दी सफलता की शुभकामनाएं।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 आरसेटी (RSETI) फर्रुखाबाद में बैंक ऑफ इंडिया, हरदोई अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री किरन पाठक द्वारा औचक दौरा किया गया। दौरे के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित "जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (ब्यूटी पार्लर)" प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रही 35 प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया तथा उनके उत्साहवर्धन के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

श्री पाठक ने आरसेटी फर्रुखाबाद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और संस्थान को इसकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने निदेशक श्री ओमेन्द्र सिंह को निर्देशित किया कि आरसेटी को नई भूमि आवंटित करने के लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करें, जिससे संस्थान के कार्यों का विस्तार और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।

इस अवसर पर आरसेटी निदेशक ओमेन्द्र सिंह, संकाय सदस्य दिव्यांशु मिश्रा एवं योगेन्द्र पाल, कार्यालय सहायक सोमेश शर्मा, राहुल कुमार समेत सभी 35 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन करना और प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र से जोड़ने की संभावनाओं को मजबूत करना था। आरसेटी फर्रुखाबाद निरंतर ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही है और इस प्रकार की उच्चस्तरीय विज़िट्स संस्थान की कार्यक्षमता व विश्वसनीयता को और मजबूती प्रदान करती हैं।