Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:लखनऊ जाते समय पुलिस टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, फतेहगढ़ एसपी ने पहुंचकर लिया जायजा।

(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां जनपद बदायूं से पुलिस भर्ती का नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ जा रही टीम का वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ जनपद की पु
Share:
फर्रूखाबाद:लखनऊ जाते समय पुलिस टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, फतेहगढ़ एसपी ने पहुंचकर लिया जायजा।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां जनपद बदायूं से पुलिस भर्ती का नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ जा रही टीम का वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह तत्काल मौके पर पहुंचीं और घायलों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

एसपी महोदया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके परिजनों को सूचित किया जाए। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि किसी की स्थिति अत्यधिक गंभीर नहीं बताई जा रही है।यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता की ओर ध्यान खींचती है। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच कराई जा रही है और पुलिस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।