Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 PM
भारत

फर्रुखाबाद: पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ितों को दिलाई बड़ी राहत, 1.99 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 को थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ की टीम ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार नागरिकों के कुल ₹1,99,814 की धनराशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्ष
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ितों को दिलाई बड़ी राहत, 1.99 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 को थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ की टीम ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार नागरिकों के कुल ₹1,99,814 की धनराशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में की गई।

साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ को यह बड़ी सफलता मिली है। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि को सुरक्षित तरीके से फ्रीज कर वापस कराया गया।

वापस कराई गई धनराशि

1. श्रीमती मीना देवी – ₹99,900

2. श्री सचिन राजी – ₹89,914.58

3. श्री विनीत कटियार – ₹10,000

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक श्री राजेश कुमार, व उनकी साइबर थाना टीम।

साइबर सेल फतेहगढ़ की सक्रियता और तत्परता के कारण पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। इसके अलावा निकटतम थाने पर जाकर भी लिखित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस की अपील

सतर्क रहें, जागरूक रहें, किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें

साइबर क्राइम पुलिस, उत्तर प्रदेश नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है।