Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:बकरीद के मद्देनज़र थाना मऊदरवाजा पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025 आगामी बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से आज थाना मऊदरवाजा परिसर में एक अहम पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय और थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बलराज भाटी की अध्य
Share:
फर्रूखाबाद:बकरीद के मद्देनज़र थाना मऊदरवाजा पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025 आगामी बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से आज थाना मऊदरवाजा परिसर में एक अहम पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय और थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बलराज भाटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरु, पीस कमेटी सदस्य, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान, सभासद एवं सम्भ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। सभी उपस्थितजन ने आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ त्यौहार को मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बकरीद के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखें, कुर्बानी की प्रक्रिया में कानून का पालन करें तथा किसी भी अफवाह से बचें। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा, और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने लोगों से सोशल मीडिया पर भी सतर्कता बरतने और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी रजनीकांत ने सभी धर्मगुरुओं और समाज के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया और कहा कि फर्रुखाबाद की गंगा-जमुनी तहज़ीब ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है, जिसे बनाए रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है।बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और सभी ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट—धर्मवीर सिंह  संवाददाता, फर्रुखाबाद