Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 PM
भारत

फर्रुखाबाद:शिक्षक दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा द्वारा गुरु तेग बहादुर जूनियर हाई स्कूल एवं ब्राइट स्टार स्कूल में गुरु वंदन कार्यक्रम किया

फर्रुखाबाद, आज 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा द्वारा गुरु तेग बहादुर जूनियर हाई स्कूल एवं ब्राइट स्टार स्कूल फतेहगढ़ में गुरु वंदन कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक प्रवीण माथुर उपस्थित हुए ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्
Share:
फर्रुखाबाद:शिक्षक दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा द्वारा गुरु तेग बहादुर जूनियर हाई स्कूल एवं ब्राइट स्टार स्कूल में गुरु वंदन कार्यक्रम किया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, आज 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा द्वारा गुरु तेग बहादुर जूनियर हाई स्कूल एवं ब्राइट स्टार स्कूल फतेहगढ़ में गुरु वंदन कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक प्रवीण माथुर उपस्थित हुए ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । उसके उपरांत स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सीता सिंह को मुख्य अतिथि ने तिरंगा शॉल पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत शाखा अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह ने एवं सचिव किचन वर्मा, रणवीर सचदेवा व सूर्य प्रताप सिंह ने स्कूल के सभी स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम के उपरांत प्रिंसिपल सीता मैडम ने भारत विकास परिषद के पदाधिकारियो का धन्यवाद करते हुए शिक्षक दिवस पर उनके स्कूल में आने के लिए एवं सभी स्टाफ को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद किया एवं आभार व्यक्त किया ।

इसी क्रम में ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में भी प्रिंसिपल श्रद्धा सक्सेना को सम्मान पट्टिका पहनाकर एवं सभी स्टाफ को उपहार देकर जिला समन्वयक प्रवीण माथुर फतेहगढ़ शाखा अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह एवं सचिव किशन वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया ब्राइट स्टार स्कूल की प्रिंसिपल श्रद्धा सक्सेना ने भी भारत विकास परिषद के पदाधिकारियो का दिल से का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह ने किया कार्यक्रम की सारी व्यवस्था को सचिव किशन वर्मा ने संभाला।