Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:डॉ०बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन कर मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2025 को विकास खण्ड शमशाबाद, कायमगंज व बढ़पुर में डॉ० बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मूल कर्तव्यों की शपथ एवं वाचन किया गया। डॉ० बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंत
Share:
फर्रुखाबाद:डॉ०बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन कर मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2025 को विकास खण्ड शमशाबाद, कायमगंज व बढ़पुर में डॉ० बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मूल कर्तव्यों की शपथ एवं वाचन किया गया।

डॉ० बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त विकास खण्डों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मूल कर्तव्यों की शपथ एवं वाचन किया गया।

जनपद में स्थित विकास भवन सभागार में विकास भवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मूल कर्तव्यों की शपथ एवं वाचन किया गया तत्पश्चात जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले में जिन पर्यटकों की मृत्यू हुयी उनको भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गयी।

नगर पालिकाः डॉ० बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में फर्रुखाबाद कमालगंज एवं संकिसा बसंतपुर नगर पालिकाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। साफ-सफाई का आयोजन किया गया। नगर पालिका कर्मचारियों को भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावना एवं सविधांन की शपथ दिलाई गई।