Tuesday, 15 September 2026 | 3:10 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 स्कूटी रैली का आयोजन आज।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 21 सितंबर 2025 को फतेहगढ़ पुलिस द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का शुभारंभ पुलिस अ
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 स्कूटी रैली का आयोजन आज।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 21 सितंबर 2025 को फतेहगढ़ पुलिस द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में प्रातः 11:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन से किया जाएगा। रैली के दौरान नगरवासियों से सहयोग प्रदान करने एवं महिला सशक्तिकरण के इस महाअभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।

प्रस्तावित मार्ग :

रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ से शुरू होकर जिला जेल चौराहा, फतेहगढ़ कचहरी, मिलिट्री चौराहा, आवास विकास, बस स्टैंड, लालगेट, चौक चौराहा, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, ढोलक सड़क, लालगेट, आवास विकास, मिलिट्री चौराहा, कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए रैली पुनः रिजर्व पुलिस लाइन में सम्पन्न होगी। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित यह रैली मिशन शक्ति 5.0 के प्रति समाज की भागीदारी को और सशक्त करेगी। शहरवासियों से प्रशासन ने अपील की है कि वे मार्ग में यातायात व्यवस्था बनाए रखें और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।