Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मऊदरवाजा पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।  प्रा
Share:
फर्रूखाबाद:मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मऊदरवाजा पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊदरवाजा क्षेत्र की एक युवती के परिजनों ने 27 जून को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी मूक-बधिर पुत्री के साथ गांव के ही सुखराम पुत्र जयपाल कठेरिया निवासी ग्राम कुबेरपुर घाट ने दिनांक 25 अप्रैल को खेत में खींचकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर इस घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मऊदरवाजा पर उसी दिन मुकदमा संख्या 195/2025, धारा 64(2) K/352/351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त सुखराम को 29 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से पक्ष रखने की बात कही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: सुखराम पुत्र जयपाल कठेरिया

निवासी: ग्राम कुबेरपुर घाट, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

श्री बलराज भाटी (थानाध्यक्ष),उ0नि0 श्री मुनीर खान,आरक्षी हरवीर फतेहगढ़ पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश दिया है कि महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। जनपद पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की इस सराहनीय पहल से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।