Monday, 14 September 2026 | 10:29 PM
UP News

फर्रुखाबाद:सोशल मीडिया पोस्ट पर लोधी समाज आक्रोशित, मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल पद्मविभूषण बाबू जी कल्याण सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष परसोत्तम वर्मा के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारिय
Share:
फर्रुखाबाद:सोशल मीडिया पोस्ट पर लोधी समाज आक्रोशित, मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर।
Read in your preferred language.


फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल पद्मविभूषण बाबू जी कल्याण सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष परसोत्तम वर्मा के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने शनिवार को कादरीगेट थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी और आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

तहरीर में कहा गया कि संजीव अवस्थी नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बाबू जी कल्याण सिंह के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इस पोस्ट से पूरे लोधी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने मांग की है कि संजीव अवस्थी पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष परसोत्तम वर्मा के साथ महामंत्री ईश्वरदयाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत, विनोद राजपूत, सतीश राजपूत, लज्जाराम वर्मा और कौशलेंद्र राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोधी समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि इस प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन की राह अपनाने को बाध्य होंगे।