Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:जन सम्पर्क अभियान के तहत जन अधिकार पार्टी ने कायमगंज में दिखाई सक्रियता

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 मिशन 2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से जन अधिकार पार्टी लगातार जन सम्पर्क अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज विधानसभा कायमगंज में पार्टी के पदाधिकारियों ने जन सम्पर्क कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। इस जन सम्पर्क अभियान में जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अ
Share:
फर्रुखाबाद:जन सम्पर्क अभियान के तहत जन अधिकार पार्टी ने कायमगंज में दिखाई सक्रियता
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 मिशन 2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से जन अधिकार पार्टी लगातार जन सम्पर्क अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज विधानसभा कायमगंज में पार्टी के पदाधिकारियों ने जन सम्पर्क कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।

इस जन सम्पर्क अभियान में जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के० पी० सिंह शाक्य तथा महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष सुनीता सिंह शाक्य ने भाग लिया। दोनों नेताओं ने कायमगंज क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में जनसमूह से भेंट कर पार्टी की नीतियों और मिशन 2027 के विजन से अवगत कराया।

नेताओं ने जनता से अपील की कि वे जन अधिकार पार्टी को मजबूत करें ताकि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी की आवाज और बुलंद हो सके। जन सम्पर्क के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने "जय जन अधिकार पार्टी", "बाबूसिंह कुशवाहा जिन्दाबाद" और "शिवकन्या कुशवाहा जिन्दाबाद" के नारे लगाकर जोश भर दिया।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मिशन 2027 के तहत जन अधिकार पार्टी एक सशक्त विकल्प बनकर उभरेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।