Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 PM
भारत

फर्रुखाबाद:जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मना अंतराल दिवस,दूसरे बच्चे के जन्म में रखें 3 वर्ष का अंतर-एसीएमओ

फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 परिवार को अपने हिसाब से सीमित रखना आज के समय की जरूरत हैl परिवार जितना सीमित होगा उतने ही अच्छे ढंग से परिवार का पालन पोषण हो पाएगा। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का। डॉ दलवीर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी समस्त स्वास्थ
Share:
फर्रुखाबाद:जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मना अंतराल दिवस,दूसरे बच्चे के जन्म में रखें 3 वर्ष का अंतर-एसीएमओ
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 परिवार को अपने हिसाब से सीमित रखना आज के समय की जरूरत हैl परिवार जितना सीमित होगा उतने ही अच्छे ढंग से परिवार का पालन पोषण हो पाएगा। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का।
डॉ दलवीर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतराल दिवस मनाया गयाl उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने से एनीमिया से भी बचे रहते हैंl जो लोग परिवार नियोजन के साधन नहीं अपनाते हैं और कहीं अनचाहा गर्भधारण हो गया तो लोग परेशान होकर गर्भपात कराते हैं l
इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने लोगों को मनचाहे गर्भनिरोधक साधन जैसे- आईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, माला-एन व कंडोम का वितरण कर परिवार नियोजन की निःशुल्क सेवाएं प्रदान की गईं। लोगों को दो बच्चों के जन्म में तीन साल का अंतर रखना है। इससे मां-बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है के संदेश के साथ जागरूक किया गयाl

इसी क्रम में सीएचसी बरौन में अंतराल दिवस मनाया गया l इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया साथ ही उनको मनमुताबिक साधन दिए गए l सीएचसी बरौन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राणा प्रताप ने बताया कि इस मौके पर नव विवाहित योग्य दंपति एवं दो या दो से अधिक बच्चों वाले माता-पिता को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के प्रति जागरुक एवं प्रेरित किया गया।
लाभार्थियों को उनके पसंदीदा साधन मुहैया कराए गए।
डॉ राणा प्रताप ने बताया कि आज 22 महिलाओं ने त्रैमासिक गर्म निरोधक इंजेक्सन अंतरा, 4 , पीपीआईयूसीडी, 3आईयूसीडी,, और 45 साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया, 60 माला एन को अपनाया l
परिवार नियोजन के जनपद सलाहकार विनोद कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन की जरूरत, नसबंदी से फायदे, सही उम्र में विवाह, बच्चों के जन्म में अंतर, नवदंपति के लिए उपयुक्त गर्भ निरोधक के प्रयोग एवं परिवार नियोजन के अन्य अस्थायी साधन अपनाने पर जोर देने के उद्देश्य से हर शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु-दर में कमी लाना है।
विनोद ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में नवंबर 2022 तक 3पुरूष नसबंदी, 508 महिला नसबंदी,6174 त्रैमासिक गर्म निरोधक इंजेक्सन अंतरा, 8642, पीपीआईयूसीडी,4371 आईयूसीडी,, और 20797 साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया का प्रयोग किया जा चुका है

बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम आवाजपुर की रहने वाली लाभार्थी 40 वर्षीय निशा ने बताया कि एएनएम से अंतराल दिवस के बारे में जानकारी मिलने पर यहाँ आई, तो सभी साधनों के बारे में अच्छे से समझ आया | बास्केट ऑफ़ चॉइस से मैंने कंडोम को चुना |
सिरौली की रहने वाली 39 वर्षीय रुचि ने गर्भ निरोधक गोली माला एन लेने के बाद कहा कि मैं इस गोली का सेवन काफी समय से कर रही हूं तब से मैंने गर्भधारण नहीं किया है अब तो मेरा छोटा बच्चा छह वर्ष का हो गया है l
इस दौरान बीपीएम पारुल, बीसीपीएम विनीता आशा कार्यकर्ता और लाभार्थी मौजूद रहे l