Tuesday, 15 September 2026 | 3:08 PM
भारत

फर्रुखाबाद: हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंककर निकाली भड़ास

फर्रुखाबाद: हिंदू जागरण मंच के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर भड़ास निकाली। हिजाम के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना तहसील अध्यक्ष अजय चौबे जय सक्सेना संतोष पटवा सनी शर्मा शिवमंगल कौशल अभिनव श्याम दिलीप विवेक शर्मा आदि कार्यकर्ता कायमगंज जवाहर मंडी में एक
Share:
फर्रुखाबाद: हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंककर निकाली भड़ास
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: हिंदू जागरण मंच के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर भड़ास निकाली। हिजाम के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना तहसील अध्यक्ष अजय चौबे जय सक्सेना संतोष पटवा सनी शर्मा शिवमंगल कौशल अभिनव श्याम दिलीप विवेक शर्मा आदि कार्यकर्ता कायमगंज जवाहर मंडी में एकत्र हुए।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर जबरदस्त रोष था कि बीते दिनों प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के दौरान आगरा में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जिससे पूरे देश के राष्ट्र प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है हिजाम कार्यकर्ताओं ने पाक के सर्मथन में नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रति विरोध जाहिर किया।
सूबे की सरकार से मांग की कि इस मामले के सभी दोषियों पर रासुका के तहत कार्यवाही की जाए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर जबरदस्त विरोध जताया।

फर्रुखाबाद: संवाददाता धर्मवीर सिंह