Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस बनी “एंजेल्स इन खाकी”, नवजात शिशु की जान बचाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जनपद की फतेहगढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक नवजात शिशु की जान बचाकर समाज में भरोसे और विश्वास की नई तस्वीर पेश की है। मामला थाना राजेपुर क्षेत्र का है, जहाँ ग्राम प्रहरी डबकी बीरपाल ने सूचना दी कि रामगंगापुर की तरफ़ बरेली-इटावा हाईवे के किनार
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस बनी “एंजेल्स इन खाकी”, नवजात शिशु की जान बचाई।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जनपद की फतेहगढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक नवजात शिशु की जान बचाकर समाज में भरोसे और विश्वास की नई तस्वीर पेश की है। मामला थाना राजेपुर क्षेत्र का है, जहाँ ग्राम प्रहरी डबकी बीरपाल ने सूचना दी कि रामगंगापुर की तरफ़ बरेली-इटावा हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना राजेपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और शिशु को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। शिशु को सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वर्तमान में शिशु सुरक्षित है और चाइल्ड हेल्पलाइन की देखरेख में है। इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने खूब प्रशंसा की। फतेहगढ़ पुलिस टीम के इस मानवीय प्रयास ने एक मासूम की जिंदगी बचाई है, जो यह संदेश देता है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में करुणा और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।