Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन सतर्क, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना नवाबगंज क्षेत्र में पैदल गश्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद भर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाज
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन सतर्क, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना नवाबगंज क्षेत्र में पैदल गश्त।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद भर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें निडर होकर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना तथा आमजन में विश्वास की भावना को और मजबूत करना रहा। पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल दिखाई दिया।पुलिस प्रशासन का कहना है कि इसी प्रकार नियमित गश्त और सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।