Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:सड़क सुरक्षा को लेकर फर्रुखाबाद जिलाधिकारी ने दिखाई जागरूकता, प्रचार वाहन को किया रवाना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज परिवहन विभाग द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संब
Share:
फर्रूखाबाद:सड़क सुरक्षा को लेकर फर्रुखाबाद जिलाधिकारी ने दिखाई जागरूकता, प्रचार वाहन को किया रवाना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज परिवहन विभाग द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, परिवहन विभाग के कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करेगा। वाहन पर लगे डिजिटल बोर्ड, ऑडियो संदेश और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचाव, शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए जाएंगे।

श्री द्विवेदी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं न केवल व्यक्तिगत हानि का कारण बनती हैं बल्कि समाज और परिवार के लिए भी भारी पीड़ा लेकर आती हैं। ऐसे में जनसहभागिता से ही हम सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाकर दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं।

वहीं,आरटीओ श्री बी.एन. चौधरी ने बताया कि प्रचार वाहन अगले कुछ दिनों तक फर्रुखाबाद जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके साथ ही विद्यालयों, कॉलेजों और जनसभाओं में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रचार वाहन अगले कुछ दिनों तक जिले के सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूलों और गांवों में जाकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्में, पोस्टर प्रतियोगिताएं और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस पहल से प्रशासन को उम्मीद है कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और जनपद में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी।