Tuesday, 15 September 2026 | 11:06 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती पर हुआ जोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री संदीप कुमार शाक्य ने आज मंडल अचरा में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री सुनील रावत उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदा
Share:
फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती पर हुआ जोर।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री संदीप कुमार शाक्य ने आज मंडल अचरा में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री सुनील रावत उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और सेवा पखवाड़ा की महत्वता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र गंगवार, नवाबगंज मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाकर संगठन को मजबूत करें। पूर्व जिला महामंत्री संदीप कुमार शाक्य ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवा भावना पर निर्भर करती है। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और आने वाले दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।