Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी ने सातनपुर मंडी में दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार को सातनपुर मंडी पहुँचकर आगामी दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया। यह कार्यक्रम 30 सितम्बर को एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को
Share:
फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी ने सातनपुर मंडी में दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार को सातनपुर मंडी पहुँचकर आगामी दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया। यह कार्यक्रम 30 सितम्बर को एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ कल शाम तक पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रह सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर व सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा एलिम्को के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण है और इसे पूरी व्यवस्था व गरिमा के साथ संपन्न कराया जाएगा।

यह कार्यक्रम जिले के सैकड़ों लाभार्थियों के जीवन में सहूलियत और आत्मनिर्भरता लाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।