Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 PM
भारत

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने किया कमालगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने ब्लाक कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुभाष चन्द्र एडीओ पंचायत,शिव कुमार रावत, मनरेगा सेल में अशोक कुमार टीए, मोनिस खान, टीए, वृजराज सिंह टीए,प्रमेन्द्र सिंह गंगवार, टीए, मुजाहिर शाहिद टीए, अम्बुज कुमार रवि, बीएमएम, प्रद
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने किया कमालगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने ब्लाक कमालगंज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुभाष चन्द्र एडीओ पंचायत,शिव कुमार रावत, मनरेगा सेल में अशोक कुमार टीए, मोनिस खान, टीए, वृजराज सिंह टीए,प्रमेन्द्र सिंह गंगवार, टीए, मुजाहिर शाहिद टीए, अम्बुज कुमार रवि, बीएमएम, प्रदीप कुमार, कृष्ण प्रकाश मिश्र बीएमएम मिले अनुपस्थित। भ्रमण रजिस्टर में भी फील्ड में जाने संबंधी कोई भी सूचना का अंकन नहीं पाया गया।
जिलाधिकारी ने ब्लाक दिवस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कमालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत निस्तारण के पश्चात स्वयं निस्तारण का क्रॉस सत्यापन/फालोअप अवश्य करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण समयबद्ध रूप से किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त पटल सहायकों को अभिलेखों को व्यवस्थित/अपडेट करने के निर्देश दिए। मनरेगा सेल में 233 मस्टर रोल ऑन लाइन फीडिंग हेतु लम्बित बताई गई। जिलाधिकारी ने तत्काल फीडिंग कराने के निर्देश दिए।