Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:डीआईजी और एसपी ने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण तैयारियों का लिया जायजा।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरीश चन्दर और जनपद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने संयुक्त रूप से आज फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन का दौरा कर जेटीसी (जूनियर ट्रेनी कांस्टेबल) और आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनी कांस्टेबल) प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। नि
Share:
फर्रुखाबाद:डीआईजी और एसपी ने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण तैयारियों का लिया जायजा।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरीश चन्दर और जनपद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने संयुक्त रूप से आज फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन का दौरा कर जेटीसी (जूनियर ट्रेनी कांस्टेबल) और आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनी कांस्टेबल) प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी और एसपी ने प्रशिक्षण की प्रभावशीलता और अनुशासन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों, हॉस्टल, भोजनालय, स्नानागार, शौचालय तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन कर सभी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

साफ-सफाई और जीवन-यापन सुविधाओं पर विशेष जोर

अधिकारियों ने विशेष रूप से स्नानागार और शौचालयों की स्वच्छता, प्रशिक्षण कक्षों की वेंटिलेशन व्यवस्था, हॉस्टल की साफ-सफाई और कैफेटेरिया में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। डीआईजी श्री हरीश चन्दर ने कहा कि “प्रशिक्षु कांस्टेबलों को अनुशासित, सुरक्षित और समुचित वातावरण में प्रशिक्षण मिलना चाहिए। इससे उनकी दक्षता और मनोबल में वृद्धि होगी।”

निर्देश दिए गए सुधारात्मक कार्यों के लिए

निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, वहां अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को त्वरित सुधार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली तथा आधुनिक तकनीकों से युक्त बनाना वर्तमान समय की मांग है। एसपी आरती सिंह ने भी सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिले, जिससे वे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से दक्ष होकर सेवा में आ सकें।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता होगी प्राथमिकता

निरीक्षण के अंत में डीआईजी और एसपी ने बताया कि फतेहगढ़ पुलिस प्रशिक्षण केंद्र को प्रदेश के श्रेष्ठ केंद्रों में शामिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता ही बेहतर पुलिसिंग की नींव है।