Tuesday, 15 September 2026 | 3:10 PM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जिले में तैनात उपनिरीक्षकों का तबादला गैर जनपद के लिए किया

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) शहर कोतवाल सहित सोलह उपनिरीक्षकों का प्रभारी आईजी ने गैर जनपद तबादला कर दिया है। रेंज के अन्य जनपदों से 16 उपनिरीक्षकों की जनपद में तैनाती की है। आईजी ने सभी को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी आईजी जोगेंद्र कुमार ने रविवार को शहर कोतवाल जय प्रकाश शर्मा,
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जिले में तैनात उपनिरीक्षकों का तबादला गैर जनपद के लिए किया
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) शहर कोतवाल सहित सोलह उपनिरीक्षकों का प्रभारी आईजी ने गैर जनपद तबादला कर दिया है। रेंज के अन्य जनपदों से 16 उपनिरीक्षकों की जनपद में तैनाती की है। आईजी ने सभी को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश दिए हैं।

प्रभारी आईजी जोगेंद्र कुमार ने रविवार को शहर कोतवाल जय प्रकाश शर्मा, अमृतपुर एसओ मीनेश पचौरी, यातायात प्रभारी रजनेश कुमार, दरोगा मोहम्मद अकरम, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार, हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, रामवीर, शिव बहादुर सिंह को जनपद कानपुर देहात स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। महिला दरोगा सीमा देवी को जनपद कन्नौज, राजीव कुमार सिंह को जनपद औरेया, मंगल सिंह को इटावा, सुहेल खान, रनवीर सिंह को औरेया, अवध किशोर पांडेय, रामजीलाल तिवारी को कन्नौज स्थानांतरित कर दिया है। वहीं 29 सिपाहियों का भी गैर जनपद तबादला हुआ है|