Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:एक लाख के इनामी अपराधी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान मौत, पुलिस को बड़ी सफलता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी मनू पुत्र स्व. लठूरी, निवासी ग्राम पखना थाना मेरापुर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करा
Share:
फर्रुखाबाद:एक लाख के इनामी अपराधी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान मौत, पुलिस को बड़ी सफलता।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी मनू पुत्र स्व. लठूरी, निवासी ग्राम पखना थाना मेरापुर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

घटना का विवरण

मामला 27 जून 2025 को कोतवाली मोहम्मदाबाद में दर्ज हुआ था, जब वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी। अगले दिन, पीड़िता का शव थाना भोगांव (जिला मैनपुरी) क्षेत्र अंतर्गत गांव देवीपुर के एक खेत में मिला। प्रकरण में पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ी गईं और जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में अभियुक्त मनू की पहचान हुई। उसे फरार घोषित करते हुए 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

18 जुलाई को खुफिया सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम ने बेवर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के पीछे जंगल में घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर अभियुक्त ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी को बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी तथा गिरने से हाथ में चोट आई। कांस्टेबल अमरदीप भी घायल हुए। जवाबी कार्रवाई में मनू को दो गोलियां लगीं। गिरफ्तार कर पहले सीएचसी मोहम्मदाबाद, फिर लोहिया अस्पताल फतेहगढ़ ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के पास से एक 32 बोर पिस्टल, 14 जिंदा व 4 खोखा कारतूस, एक लाइटर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड व ₹240 नगद बरामद हुए।

उसके विरुद्ध हत्या, अपहरण, पाक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 5 संगीन मुकदमे दर्ज थे:

1. 302 भादवि व SC/ST एक्ट, थाना मेरापुर (1999)

2. 363 IPC, थाना मोहम्मदाबाद (2015)

3. 364A IPC व SC/ST एक्ट, थाना मोहम्मदाबाद (2017)

4. पाक्सो व BNS की धाराएं, थाना मोहम्मदाबाद (2025)

5. आर्म्स एक्ट, थाना मोहम्मदाबाद (2025)

पुलिस टीमें

कोतवाली मोहम्मदाबाद टीम के नेतृत्व में निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला सहित 9 पुलिसकर्मी तथा एसओजी टीम प्रभारी उनि. सचिन चौधरी की अगुवाई में कुल 10 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अन्य अभियोगों और नेटवर्क की जांच जारी है। इस मुठभेड़ को जिले में अपराध के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही का प्रतीक माना जा रहा है।