Tuesday, 15 September 2026 | 2:42 PM
भारत

फर्रुखाबाद:मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को किया जा रहा है प्रतिरक्षित,बच्चे देश का भविष्य टीकाकरण में न करें देरी -सीएमओ

फर्रुखाबाद, 12 अक्टूबर 2023 जिले में इस समय मिशन इंद्रधनुष अभियान चल रहा है जो शनिवार तक चलेगा इस दौरान किसी कारण वश टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है और टीकाकरण से मना करने वाले परिवारों को समझाकर टीकाकरण कराया जा रहा है l इसी क्रम में
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को किया जा रहा है प्रतिरक्षित,बच्चे देश का भविष्य टीकाकरण में न करें देरी -सीएमओ
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, 12 अक्टूबर 2023 जिले में इस समय मिशन इंद्रधनुष अभियान चल रहा है जो शनिवार तक चलेगा इस दौरान किसी कारण वश टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है और टीकाकरण से मना करने वाले परिवारों को समझाकर टीकाकरण कराया जा रहा है l
इसी क्रम में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शोभा सक्सेना, आईओ अक्षय सेंगर, यूनिसेफ से डीएमसी अनुराग दीक्षित, बीएमसी सल्तनत के साथ मिलकर मोहल्ला नक्कार चियान में प्रतिरोधक परिवारों को समझाकर टीकाकरण कराया l
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इनका टीकाकरण बहुत जरुरी है l टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा देते हैं इसलिए हमें अपने बच्चों को समय पर टीके लगवा लेने चाहिए l
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सर्वेश यादव ने बताया कि सोमवार से जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चल रहा है l इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है ताकि 12 प्रकार की बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सके।
डॉ शोभा सक्सेना ने कहा कि बच्चे को कोई भी बीमारी होती है तो माता पिता को बहुत परेशानी होती है l इन बीमारियों से अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण जरूर कराएं l
इस दौरान आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे l