Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन — पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 नवम्बर 2025 आज पुलिस लाइन, फतेहगढ़ स्थित पुलिस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद के सौजन्य से किया गया। रक्
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन — पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 नवम्बर 2025 आज पुलिस लाइन, फतेहगढ़ स्थित पुलिस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद के सौजन्य से किया गया।

रक्तदान शिविर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम, रिक्रूट आरक्षियों सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि — “रक्तदान एक महान कार्य है जो किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का अवसर प्रदान करता है। समाज के हर नागरिक को नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा करनी चाहिए।”

रक्तदान शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी दाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहित किया। कार्यक्रम में सहभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। पुलिस विभाग द्वारा ऐसे सामाजिक और जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से समाज में मानवता, सेवा भावना और संवेदनशीलता का संदेश प्रसारित हो रहा है।