Tuesday, 15 September 2026 | 3:19 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे बरामद

(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में अवैध असलहे बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कि
Share:
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे बरामद
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में अवैध असलहे बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में

कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 179/25 धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त पृथ्वीराज पुत्र हरिश्चन्द्र तथा उसकी पत्नी रानी यादव निवासी ग्राम रानापुर गौरे को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देसी दोनाली तमंचा .315 बोर और 11 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

दूसरी कार्रवाई में

मुकदमा संख्या 180/25 धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने अभियुक्ता प्रियंका उर्फ प्रीति पत्नी धर्मपाल निवासी ग्राम रानापुर गौरे को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी तमंचा .315 बोर और 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

दोनों मामलों में पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

? पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।