Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : आषाढ़ी पूर्णिमा गंगा स्नान रूट किया गया डायवर्ट

आषाढ़ी पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार सायं 6 बजे से गुरुवार सायं 6 बजे तक रूट डायवर्जन करने के निर्देश दिए। रूट डायवर्जन के तहत कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ जाने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ा जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ की ओर
Share:
फर्रुखाबाद : आषाढ़ी पूर्णिमा गंगा स्नान रूट किया गया डायवर्ट
Read in your preferred language.

आषाढ़ी पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार सायं 6 बजे से गुरुवार सायं 6 बजे तक रूट डायवर्जन करने के निर्देश दिए। रूट डायवर्जन के तहत कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ जाने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ा जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ की ओर जाने वाले ट्रक, टैंकर और डीसीएम को बेवर की तरफ भेजा जाएगा। मैनपुरी की ओर से बेवर आने वाले लोडर वाहनों को बेवर में ही रोका जाएगा। एटा से आने वाले वाहनों को ब्राहिमपुर अलीगंज बॉर्डर पर रोकने की व्यवस्था की गई है। शाहजहांपुर और बरेली से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को अल्लाहगंज और हुल्लापुर में रोका जाएगा। जयरामपुर चौराहे से ढाईघाट और शमशाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को जयरामपुर-शाहजहांपुर सीमा पर ही रोका जाएगा। हरदोई से फर्रुखाबाद की ओर आने वाले वाहन रूपापुर और सवायजपुर में रोके जाएंगे। 

संवादाता विनेश कुमार कायमगंज