Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 PM
भारत

फर्रुखाबाद:लगातार हो रही चोरियों से थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल

शमशाबाद,भाजपा नेता अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष के कारखाने से हजारों रुपए की चोरी करके शातिर चोरों ने बड़ी सफाई से किया हाथ साफ। कमरे के दरवाजे पर सो रही महिला सोती रही और शातिर चोरों ने कमरे का दरवाजा खोल गोदरेज अलमारी से कपड़ों का बैग निकाल कर मक्का के खेत में ली तलाशी। शमशाबाद थाना क्षेत
Share:
फर्रुखाबाद:लगातार हो रही चोरियों से थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल
Read in your preferred language.

शमशाबाद,भाजपा नेता अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष के कारखाने से हजारों रुपए की चोरी करके शातिर चोरों ने बड़ी सफाई से किया हाथ साफ। कमरे के दरवाजे पर सो रही महिला सोती रही और शातिर चोरों ने कमरे का दरवाजा खोल गोदरेज अलमारी से कपड़ों का बैग निकाल कर मक्का के खेत में ली तलाशी। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रमापुर जसू निवासी भाजपा नेता महेश चंद राजपूत के लगे कारखाने से शातिर चोरों ने पीछे की दीवार काटकर कारखाने में प्रवेश किया और गोलक से लगभग ₹3000 की नगदी और दो पीपा सरसों का तेल लेकर बाहर निकले और कटी हुई दीवार को ज्यों का त्यों ईट लगाकर बंद कर दिया घास फूस डालकर वहां से फरार हो गए और उसी गांव में कुछ दूरी पर चलकर अनमोल कुमार व जेसीबी का कार्य करता है जयपुर में रहकर नौकरी कर रहा था घर में पत्नी अपनी देवरानी और देवर के साथ के साथ घर पर रह रही थी अर्धरात्रि के बाद किसी समय शातिर अज्ञात चोरों ने अनमोल के कमरे का दरवाजा खोल अंदर घुस गए और गोदरेज अलमारी से तलाश करने लगे कुछ ना मिलने के कारण नए कपड़ों से भरा बैग लेकर फरार हो गए और मक्का के खेत में जाकर बैग की तलाशी ली वही सामान छोड़कर शातिर चोर फरार हो गए सुबह को अनमोल की पत्नी सोमवती उठी और अपने कमरे का दरवाजा खुला देख अपने देवर अवनीश कुमार को बुलाया और कमरे का नजारा दिखाया महिला कमरे का नजारा देख दहाड़े मार मार कर रोने लगी थाना अध्यक्ष को फोन द्वारा अवगत कराया गया हलका इंचार्ज लक्ष्मण पहुंचे और दोनों घटना स्थलों का निरीक्षण किया।