Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
भारत

फर्रुखाबाद: गिरी बिजली लाइन से 500 बीघा आलू की फसल सूखने की कगार पर, ग्रामीणों की फरियाद अनसुनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जनपद के ग्राम मदनापुर में किसानों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार ओमू पुत्र श्री कृष्ण के खेत में 11,000 KV की 10 वर्ष पुरानी बिजली लाइन गुजर रही थी। खेत में पानी लगने के बाद यह पुराना पोल अचानक गिर गया, जो पिछले चार दिनों से जमी
Share:
फर्रुखाबाद: गिरी बिजली लाइन से 500 बीघा आलू की फसल सूखने की कगार पर, ग्रामीणों की फरियाद अनसुनी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जनपद के ग्राम मदनापुर में किसानों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार ओमू पुत्र श्री कृष्ण के खेत में 11,000 KV की 10 वर्ष पुरानी बिजली लाइन गुजर रही थी। खेत में पानी लगने के बाद यह पुराना पोल अचानक गिर गया, जो पिछले चार दिनों से जमींन पर गिरा पड़ा है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पोल गिरने की सूचना गुतासी के जेई कैलाश चंद्र तथा एसी साहब को चार बार दी जा चुकी है, लेकिन शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। इतना ही नहीं, बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।

पोल गिरने से गुतासी फीडर की सप्लाई बाधित है, जिसके कारण लगभग 500 बीघा में लगी आलू की फसल सूखने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो उनकी मेहनत और पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि –“हमारी सुनवाई आखिर क्यों नहीं हो रही? खेती हमारी आजीविका है, अगर बिजली नहीं मिली तो फसलें नष्ट हो जाएँगी।”

स्थानीय किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पोल और लाइन को ठीक नहीं कराया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों में गहरा आक्रोश है, और सभी किसान प्रशासन से तत्काल राहत की अपेक्षा कर रहे हैं।