फर्रुखाबाद में भगार में नहाने गए 13 वर्षीय अनिकेत की डूबने से मौत
फर्रुखाबाद के गढ़िया ढीलावल गांव में 13 वर्षीय अंकित राजपूत की पानी में डूबने से मौत हो गई। अंकित अपने दादा-दादी के साथ रहता था और उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।
By
Arpit Shakya
•
Published
30 September 2026, 07:28 PM
•
27 Views
Share:
अनिकेत को पानी से बाहर निकाल कर लाते हुए ग्रामवासी
Read in your preferred language.
The Dastak 24 : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम गढ़िया ढीलावल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय अनिकेत राजपूत की मौत हो गई। बताया गया कि अनिकेत अपने गांव से दूर दूसरे गांव में स्थित भगार में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। अंकित के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए अनिकेत को पानी से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद जांच में उसकी सांस नहीं चल रही थी। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
बताया गया कि अनिकेत के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने दादा अमर सिंह और दादी के साथ रहकर जीवन बिता रहा था। परिवार के लिए अनिकेत का इस तरह अचानक चले जाना बेहद दर्दनाक है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। एक मासूम बच्चे की हादसे में मौत ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।