ऊसराहार (इटावा)। इटावा जनपद के ऊसराहार थाने को रविवार को नया और भव्य मुख्य प्रवेश द्वार मिल गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजन करने के बाद फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया।

नवनिर्मित मुख्य द्वार की ऊंचाई 16 फीट से अधिक रखी गई है। बताया गया कि थाने का पुराना लोहे का गेट तेज आंधी के चलते कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा की पहल पर पुराने गेट को हटवाकर ईंट और आरसीसी से मजबूत एवं भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया।
इस अवसर पर एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के प्रयास की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।


कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को गांवों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर एसपी देहात श्रीशचंद्र, सीओ भरथना रामदवन मौर्य, सीओ सैफई केपी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।