Tuesday, 15 September 2026 | 10:09 AM
उत्तर प्रदेश

इटावा : कबड्डी में ताखा की टीम का रहा दबदबा,जीता फाइनल मैच ?

ताखा संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी में आयोजित की गई ।जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों से 17 टीमों ने प्रतिभाग किया।जिसमें ताखा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा।ताखा की टीम ने फाइनल मैच जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।प्रतिय
Share:
इटावा : कबड्डी में ताखा की टीम का रहा दबदबा,जीता फाइनल मैच ?
Read in your preferred language.

ताखा संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी में आयोजित की गई ।जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों से 17 टीमों ने प्रतिभाग किया।जिसमें ताखा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा।ताखा की टीम ने फाइनल मैच जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी के प्रधानाचार्य कौशल किशोर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस उछालकर किया।जिसमें प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में ताखा की टीम विजेता व पटियायत की टीम उपविजेता रही।बालिका वर्ग में पटियायत विजेता व ताखा उपविजेता टीम रही।

जूनियर स्तर बालिका वर्ग में ताखा विजेता व पटियायत उपविजेता बालक वर्ग में कठौतिया विजेता व पटियायत उपविजेता टीम रही।समस्त प्रतियोगिताएं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुई।अजीत सिंह,मुनीश कुमार,प्रदीप शर्मा,सुधीर शरण,संदीप सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे।इस मौके पर संकुल शिक्षकअमित सिंह, राघवेंद्र सिंह,सोनी राजावत, रानू यादव,शैलेंद्र सिंह, रणधीर सिंह,ओम नारायण, सुधीर,मोहम्मद जुबेर,शमशाद, रियाजुद्दीन, राहुल राजपूत, हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।