Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 AM
भारत

इटावा: भरथना में तीन साल बाद लगने जा रही नुमाइश

इटावा/भरथना- खजला की मिठास के साथ नगर व क्षेत्रवासी करीब एक महीने के लिए लगने वाली नुमाइश में घर गृहस्थी के सामान के साथ खेल-खिलौने आदि का लुत्फ उठा सकेगें। करीब तीन साल बाद लगने वाली नुमाइश (मेला) लोगों में आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगी।कस्वा के जवाहर रोड स्थित प्रकाश इण्टरमीडिएट कालेज जाने वाली सड
Share:
इटावा: भरथना में तीन साल बाद लगने जा रही नुमाइश
Read in your preferred language.

इटावा/भरथना- खजला की मिठास के साथ नगर व क्षेत्रवासी करीब एक महीने के लिए लगने वाली नुमाइश में घर गृहस्थी के सामान के साथ खेल-खिलौने आदि का लुत्फ उठा सकेगें। करीब तीन साल बाद लगने वाली नुमाइश (मेला) लोगों में आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगी।कस्वा के जवाहर रोड स्थित प्रकाश इण्टरमीडिएट कालेज जाने वाली सडक के समीप स्थित एक मिल के प्रांगण में लगने वाली नुमाइश में दुकानें तैयार करने में कारीगर व दुकानदार लगे हुए हैं। जिसमें घर गृहस्थी का सामान, खेल-खिलौने, खानपान, श्रृंगार सामग्री, कपडे आदि प्रकार की दुकानें तैयार की जा रही है। नुमाइश की तैयारियों को पूर्ण होने में करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा। जिसके उपरान्त एक माह तक लगने वाली नुमाइश नगर व क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहेगी। फोटो- नुमाइश में दुकानें तैयार करते कारीगर व दुकानदार।

रिपोर्टर अनुज यादव

mob-9634466204