Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत में पड़ोसियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। रिश्तेदारी में आई गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा। सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसिया की चांदनी ने बताया कि वह बर
Share:
पीलीभीत में घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पीलीभीत में पड़ोसियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। रिश्तेदारी में आई गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा। सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसिया की चांदनी ने बताया कि वह बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर नौ में अपने भाई भगवत सरन के घर आई थीं। इसी दौरान 13 नवंबर को शाम छह बजे मोहल्ले केे ही सोवरन, अजय, हेमेंद्र व अजय घर में घुस आए और हमलावर हो गए। इन लोगों ने भाई ओमप्रकाश, मां मैना देवी और पिता रामपाल को पीटना शुरू कर दिया। चांदनी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो सिर पर डंडा मारकर उन्हें घायल कर दिया।