Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में प्रेम कहानी का अंत, सात जन्मों में न बंध सके तो उठाया खाैफनाक कदम, एक ही फंदे पर मिले प्रेमी युगल

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में फंदे पर लटके मिले प्रेमीयुगल का शव देखकर सभी हैरान रह गए। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन स्वजन तैयार नहीं थे। यूपी के मै
Share:
मैनपुरी में प्रेम कहानी का अंत, सात जन्मों में न बंध सके तो उठाया खाैफनाक कदम, एक ही फंदे पर मिले प्रेमी युगल
Read in your preferred language.

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में फंदे पर लटके मिले प्रेमीयुगल का शव देखकर सभी हैरान रह गए। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन स्वजन तैयार नहीं थे।

यूपी के मैनपुरी जनपद में एक प्रेमी युगल की लाशें फंदे पर लटकी मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। थाना घिरोर के गांव गड़ारा निवासी वीकेश और गांव की निवासी बनारसी के बीच लंबे अरसे से प्रेम संबंध थे। इन संंबंधों की गांव में काफी चर्चा थी।

दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे। स्वजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। बुधवार सुबह वीकेश और बनारसी का शव, वीकेश के घर में फंदे पर लटके मिले। दोनों के शव एक रस्सी के दोनों किनारों पर फंदे पर लटक रहे थे। वीकेश इस घर में अकेले सोते थे।

स्वजन दूसरे घर में सोते थे। युवती अपने घर से वीकेश के घर कैसे पहुंची, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस घटना को प्रेमसंबंधों में असफल होने पर आत्महत्या बता रही है। एसओ घिरोर बीएस भाटी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।