Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

पीलीभीत में पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

पीलीभीत में पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मंच साझा कर रेलवे जंक्शन पर सांकेतिक भूख हड़ताल कर धरना दिया। बृहस्पतिवार को एनई रेलवे मजदूर संगठन की जंक्शन स्थित शाखा पर केंद्र और राज्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना देते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने
Share:
पीलीभीत में पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
Read in your preferred language.

पीलीभीत में पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मंच साझा कर रेलवे जंक्शन पर सांकेतिक भूख हड़ताल कर धरना दिया।

बृहस्पतिवार को एनई रेलवे मजदूर संगठन की जंक्शन स्थित शाखा पर केंद्र और राज्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना देते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाए। पुरानी पेंशन योजना को बंद करने से सभी कर्मचारी वर्ग पूरी तरह से सरकार के विरोध में है।

कर्मचारियों का कहना था कि अगर उन लोगों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो सभी कर्मचारी विरोध करते हुए उग्र आंदोलन करेंगे। प्रमुख रूप से इसमें एनईआरएमयू के सचिव राजकुमार शर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री हरिओम चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार यादव ने की।

इस मौके पर सिंचाई विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार, नलकूप मंत्री मोहम्मद अतहर, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सचिव अनूप कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सदाकत उल्ला खां, सोनप्रताप सिंह समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।