Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में पूरनपुर हाईवे पर जंपर खराब होने से ढाई घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

पीलीभीत के शहर में रोजाना हो रहे फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को ठंड में भी बिजली आपूर्ति सही से नहीं मिल पा रही। शनिवार को जंपर खराब हो जाने से शहर के करीब छह मोहल्लों की ढाई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को अपराह्न तीन बजे के करीब शहर के पूरनपुर हाईवे स्थित एक होटल के सामने लगे खंभे का जंपर खराब
Share:
पीलीभीत में पूरनपुर हाईवे पर जंपर खराब होने से ढाई घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
Read in your preferred language.

पीलीभीत के शहर में रोजाना हो रहे फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को ठंड में भी बिजली आपूर्ति सही से नहीं मिल पा रही। शनिवार को जंपर खराब हो जाने से शहर के करीब छह मोहल्लों की ढाई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।

शनिवार को अपराह्न तीन बजे के करीब शहर के पूरनपुर हाईवे स्थित एक होटल के सामने लगे खंभे का जंपर खराब हो जाने से सुनगढ़ी क्षेत्र व लाल रोड स्थित नई बस्ती, तुलाराम, काला मंदिर, मदीनाशाह, जमुनी चौराहा आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। ढाई घंटे बाद जंपर ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा शहर के खैरुल्ला शाह, खकरा फीडर, आवास विकास, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, मोहल्ला पंजाबियान समेत कई मोहल्लों में दिनभर बिजली कटौती होती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जंपर में दिक्कत आ गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारियों को भेजकर बिजली को सही करा दिया गया।