Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

पीलीभीत में खंभे बदले जाने से दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

पीलीभीत में लंबे समय से जर्जर खंभों को पावर कॉरपोरेशन ने बदलवा दिया है। मरम्मत कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे वहां के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। शहर के मोहल्ला शेरों वाली मठिया के निकट पिछले लंबे समय एक खंभा जर्जर हो गया था। अक्सर उसके गिर जान
Share:
पीलीभीत में खंभे बदले जाने से दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Read in your preferred language.

पीलीभीत में लंबे समय से जर्जर खंभों को पावर कॉरपोरेशन ने बदलवा दिया है। मरम्मत कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे वहां के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।

शहर के मोहल्ला शेरों वाली मठिया के निकट पिछले लंबे समय एक खंभा जर्जर हो गया था। अक्सर उसके गिर जाने का खतरा रहता था तो वहीं फाल्ट भी अधिक होते रहते थे। पावर कॉरपोरेशन ने इसको लेकर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को इस खंभे को बदलवा दिया गया। इस दौरान उस क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रही। लगभग दो घंटे के बाद वहां की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा सकी।

इसके अलावा शहर के मोहल्ला नई बस्ती, मौर्य मार्केट के आस पास, छतरी चौराहे के निकट, अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजन कुुंज, अवध नगर, सिविल लाइंस साउथ, स्टेशन के आसपास के इलाकों में कटौती के साथ सप्लाई दी गई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जर्जर खंभा बदलवाया गया था, इसलिए शटडाउन लेना पड़ा। करीब दो घंटे बाद सप्लाई सुचारु कर दी गई।