Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

शिक्षामित्र महासम्मेलन के चलते आलमबाग में डायवर्जन, जानिए

सोमवार को राजधानी लखनऊ के दो प्रमुख क्षेत्रों में यातायात में परिवर्तन किया गया है। विधान मंडल प्रथम सत्र के चलते सोमवार से डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। सत्र समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य रूप से चलेगा। डीसीपी ट्रै​फिक रईस अख्तर ने बताया कि सत्र के दौरान ट्रैफिक से संबं​धित ​समस्या आने पर ट्रैफ
Share:
शिक्षामित्र महासम्मेलन के चलते आलमबाग में डायवर्जन, जानिए
Read in your preferred language.

सोमवार को राजधानी लखनऊ के दो प्रमुख क्षेत्रों में यातायात में परिवर्तन किया गया है। विधान मंडल प्रथम सत्र के चलते सोमवार से डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। सत्र समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य रूप से चलेगा।

डीसीपी ट्रै​फिक रईस अख्तर ने बताया कि सत्र के दौरान ट्रैफिक से संबं​धित ​समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं, आलमबाग क्षेत्र में शिक्षामित्रों के महासम्मेलन की वजह से चारबाग और रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ हो सकती है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
बंदरियाबाग चौराहे की तरफ से हजरतगंज, जीपीओ, विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगे।डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन / सिटी बसें सिकन्दरबाग हजरतगंज, विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले सिटी / रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
गोमतीनगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन / बसें सिकन्दरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की तरफ नहीं जा सकेंगे।
सिकन्दरा बाग चौराहे से हजरतगंज / विधानसभा की तरफ से आने वाले वाहन हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे।
परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज की तरफ से विधान सभा की नहीं जा सकेंगे।
डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
इधर से जाने पर कोई रोक नहीं

लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे।
कैंसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा चिरैयाझील या बर्लिंग्टन चौराहा, कैण्ट ओवर ब्रिज होकर जा सकेंगे।बैकुण्ठ धाम, 1090 गांधी सेतु बन्दिरियाबाग, लालबत्ती कैण्ट होकर जा सकेंगे।
लोको, कैण्ट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील होकर होकर कैसरबाग व गांधी सेतु बन्दरियाबाग, लालबत्ती कैण्ट होकर जा सकेंगे।
सिकन्दर बाग चौराहे से बालू अड्डा, गाँधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होकर जा सकेंगे।
केैसरबाग, चिरयाझील, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग, गाँधी सेतु (1090) चौराहा, बन्दरियाबाग, लालबत्ती कैण्ट होकर जा सकेंगे।
हजरतगंज, मेफेयर, सिकन्दरबाग या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेंगे।