Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में डिंपल यादव बोलीं- गठबंधन के नाम ‘इंडिया’ से ही डर गई भाजपा

मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार को न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है। न्यायालयों के आदेशों के खिलाफ सरकार काम कर रही है। चुनाव के समय लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। म
Share:
मैनपुरी में डिंपल यादव बोलीं- गठबंधन के नाम ‘इंडिया’ से ही डर गई भाजपा
Read in your preferred language.

मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार को न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है। न्यायालयों के आदेशों के खिलाफ सरकार काम कर रही है। चुनाव के समय लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। महिला अपराधों के प्रति सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। शुक्रवार को सांसद आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।

सांसद ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम इंडिया से ही भाजपा पूरी तरह डर गई है। गठबंधन के नाम को लेकर टिप्पणियां की जा रही हैं। गठबंधन का हर दल बहुत मजबूत है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सरकार से जाना पूरी तरह तय है। डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

महिला अपराधों के आरोपी छोड़े जा रहे हैं। महिला अपराध को भाजपा सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कई बड़े-बड़े घोटाले किए गए हैं। कैग की रिपोर्ट में धीरे-धीरे खुलासे भी हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने और फूट डालने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि हर जगह खाली जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। मैनपुरी में हर तीसरी शिकायत जमीन पर कब्जे की ही हो रही है। अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। सरकार की नीतियां सही नहीं हैं। कब्जा करने वालों को सरकार का संरक्षण मिलता है। संवेदनहीन सरकार वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकती है।

सांसद ने कहा कि भाजपा जुमलेबाज पार्टी है। समाज के किसी वर्ग की समस्याओं का समाधान भाजपा सरकार नहीं करती है। भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों का हित देखती है। महिला, किसान, युवा की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सपा की नीतियां समाज के कमजोर वर्ग के लिए थीं जबकि भाजपा की नीतियां पूंजीपतियों के लिए हैं।

सांसद ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद भाजपा का सरकार से जाना पूरी तरह तय है। लोग भाजपा की हकीकत जान चुके हैं। देश में भाजपा विरोधी माहौल बन चुका है। 2024 के चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, रामनरायन बाथम, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजू यादव, एएच हाशमी, सफी मंसूरी, ज्योती मैसी, अमृता गुप्ता, नेहा चौहान, वोटसिंह यादव मौजूद रहे।