Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

पीलीभीत में दुर्गा पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

पीलीभीत के शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित मां दुर्गा मंदिर में शनिवार शाम को विशेष पूजा की गई। इस दौरान देवी के भजन हुए। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसके अलावा न्यूरिया काॅलोनी में भी दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्टेडियम रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिम में स्थित मा
Share:
पीलीभीत में दुर्गा पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु
Read in your preferred language.

पीलीभीत के शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित मां दुर्गा मंदिर में शनिवार शाम को विशेष पूजा की गई। इस दौरान देवी के भजन हुए। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसके अलावा न्यूरिया काॅलोनी में भी दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

स्टेडियम रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिम में स्थित मां दुर्गा मंदिर में शनिवार शाम को आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां शाम को रोजाना मां की विशेष आरती व भजन का कार्यक्रम चल रहा है।

न्यूरिया। न्यूरिया काॅलोनी में सात दिवसीय दुर्गा पूजा शुरू हुई। पहले दिन राजा काॅलोनी, गुप्ता काॅलोनी, खरगापुर काॅलोनी, रानीजोशी, मुख्यितयारपुर और कानपुर काॅलोनी के सैकड़ों श्रद्धालु दुर्गा पूजा में शामिल हुए और जयकारे लगाए।

पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया। सात दिवसीय दुर्गा पूजा के लिए दुकानें भी सजने लगीं। दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। दुर्गा पूजा हर वर्ष नवरात्र पर शुरू होती है। इस दौरान निमाई मंडल, आशीष मंडल, सुशांत मंडल, विक्की, बाबूराम, सपन कुमार आदि मौजूद रहे।