Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

थाना बेवर क्षेत्र में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजन मंगलवार को एसपी से मिले। प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। लेकिन बेवर पुलिस कोई कार्रवाइ्र नहीं कर रही है। एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता की मां ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र
Share:
मैनपुरी में छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
Read in your preferred language.

थाना बेवर क्षेत्र में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजन मंगलवार को एसपी से मिले। प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। लेकिन बेवर पुलिस कोई कार्रवाइ्र नहीं कर रही है।

एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता की मां ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि कुछ दिन पूर्व वह घर पर नहीं थी। तभी आरोपी ने घर में घुस कर 9 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। जानकारी होने के बाद आरोपी के खिलाफ बेवर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने न हीं अभी तक आरोपी को पकड़ा न हीं उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। दरोगा ने गिरफ्तारी को लेकर साफ मना कर दिया है। आरोपी के परिजन लगातार समझौता को लेकर दबाव बना रहे हैं। पति बाहर रहते हैं। उसे धमकी मिल रही है कि अगर समझौता नहीं किया तो उसके साथ बड़ी घटना को अंजाम देंगे। पीड़िता ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है।