Monday, 14 September 2026 | 6:42 PM
UP News

मैनपुरी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नहर में डूबने से मौत, घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहराई में जाने से डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने उसे ढूंढकर बाहर निकाला। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मामला बेवर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला का
Share:
मैनपुरी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नहर में डूबने से मौत, घर में मची चीख पुकार
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहराई में जाने से डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने उसे ढूंढकर बाहर निकाला। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।

मामला बेवर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला का है। यहां के निवासी बलवीर सिंह का पुत्र अवनीश (15) रविवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गग्गरपुर नहर पुल के पास नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ तैराक युवक नहर में कूद गए और मनीष को बाहर निकाला।

इस बीच थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मनीष को परिजन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक जनता इंटर कॉलेज बेवर में कक्षा आठ का छात्र था। ऐसे में विद्यालय परिवार भी छात्र की मौत पर गमगीन है।