Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 AM
उत्तर प्रदेश

सपा की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा में जमीन विवाद सुलझाने गई सपा की पूर्व एमएलसी और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।आज सबुह हुई इस घटना में सपा की पूर्व एमएलसी व सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व उनकी दो पुत्रियों गंभीर रूप से घायल हें। जिला अस्पताल में भ
Share:
सपा की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला
Read in your preferred language.

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा में जमीन विवाद सुलझाने गई सपा की पूर्व एमएलसी और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।आज सबुह हुई इस घटना में सपा की पूर्व एमएलसी व सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व उनकी दो पुत्रियों गंभीर रूप से घायल हें। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इनका इलांज के लिए भर्ती कराया गया।

जांच के बाद डाक्टरों ने लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटी अलका कुशवाहा को लखनऊ रेफर कर दिया जबकि आस्था कशवाहा का ईलाज यहीं पर चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। हालांकि सपा नेत्री पर हमले का आरोप एक दलित परिवार के मुखिया और उनके पुत्र और पुत्री पर लगाया जा रहा है।

बताया जा कि है कि दलित परिवार के तीन भाईयों में एक ने अपनी जमीन बेंच दी। शेष दो भाईयों के लिए रास्ता न होने का विवाद था जिसको सुलझाने के लिए लीलावती कुशवाहा पहुंची थी पर मामला बढ़ गया और उन पर हमला कर दिया गया। सपा की पूर्व एमएलसी व सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व उनकी दो पुत्रियों पर जानलेवा हमले में विपक्षियों ने लाठी-डंडे से वार किया। इससे मां व दो बेटियों का सिर फट गया है। सपा नेत्री दो लोगों के जमीनी विवाद में हस्तक्षेप करने गई थी। घटना के बाद पूर्व मंत्री पवन पांडेय सहित सपा नेताओं से अस्पताल पहुंचकर उनका हाल लिया और बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित की।